Search This Blog

Tuesday, 8 April 2025

भारतीय नव वर्ष का महत्व

 

आज इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती, झंडेवालान विभाग द्वारा डॉ. मुकर्जी स्मृति न्यास, नई दिल्ली में 'भारतीय नववर्ष का महत्त्व' विषय पर विचार-गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के मुख्य वक्ता थे इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विनोद बब्बर एवं अध्यक्षता अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के राष्ट्रीय मंत्री श्री प्रवीण आर्य ने की। संचालन इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती के प्रदेश महामंत्री श्री संजीव सिन्हा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक श्री मुन्ना रजक ने किया। कार्यक्रम में इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की प्रदेश मंत्री डॉ. सुनीता बुग्गा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स. जगदीश सिंह सहित कई लेखक-पत्रकार और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय एवं दिल्ली विश्वविद्यालयों के शोधार्थी सहित कुल 19 लोगों की उपस्थिति रही। डॉ. विनोद बब्बरजी के विचारों का सार बाद में साझा किया जाएगा। 

संजीव सिन्हा (प्रदेश महामंत्री)।














No comments: