वीकेंड था इसलिए बहुत भीड़ थी। Venice Canals Historic District का साइन बोर्ड आता है। यहां नहरों के किनारे छोटे घर बने हैं, देखने लायक जगह है। बोर्डवॉक से 2 ब्लॉक अंदर 1905 में बने आर्टिफिशियल कैनाल्स हैं। छोटे पुल, बोट हाउसेस और शांत गलियाँ। ऐसा लगता है जैसे इटली के वेनिस का छोटा वर्जन LA में आ गया हो। ट्रैफिक धीमा होने लगता है। लोग बीच पर पार्किंग ढूंढ रहे होते हैं, तो गाड़ियां स्लो चलती हैं। इस रास्ते पर पैदल चलने वालों की काफी चहल-पहल रहती है। सड़क के दोनों और रेस्टोरेंट हैं और यहाँ फुटपाथ पर बैठने (sidewalk seating) की सुविधा भी है, जहाँ से आप बाहर का नज़ारा देख सकते हैं। यहाँ का माहौल काफी अनौपचारिक और आरामदायक (casual and cozy) है। साइकिल लेन साफ दिखती है। वेनीस में साइकिल और स्केटबोर्ड बहुत चलते हैं।
बाएं तरफ रिहायशी इलाके शुरू हो जाते हैं। रंगीन बंगले, पाम ट्री, और छोटे-छोटे कैफे, बुक स्टोर, आर्ट गैलरी। ये एरिया "Venice Canals" के पास है।
दाएं तरफ समुद्र की हल्की झलक मिलने लगती है। हवा में नमकीन गंध और सर्फ की आवाज आने लगती है।
सड़क पर स्केटर्स, साइकिलिस्ट, कुत्ते घुमाते लोग मिलते हैं। वेनीस का "bohemian" माहौल यहां से शुरू हो जाता है।
1 किमी पहले समुद्र के पास के एक आर्टिस्टिक, थोड़े हिप्पी वाले माहौल में एंटर कर चुके होते हैं । हवा बदल जाती है, और बोर्डवॉक की आवाजें सुनाई देने लगती हैं।वेनीस का रफ, क्रिएटिव, फ्री-स्पिरिटेड माहौल शुरू होता है। वेनीस की सबसे फेमस शॉपिंग स्ट्रीट आती है। रुक रुक के गाड़ियां चल रही थीं। काफी देर में पार्किंग पर पहुंचे।
वीकेंड पर पार्किंग ढूंढने में हमें 10-15 मिनट लग गए और पार्किंग मिलने पर शुक्र किया। पार्किंग 20 से $40 है। गाड़ी पार्क करके राजीव जी ने फोल्डिंग कुर्सियां और सामान कार्ट में रखा। और हम पानी की ओर चल दिए। उत्कर्षनी ने मुझसे पूछा, "आपने यहां के सभी बीच देख लिए हैं, इस बीच के बारे में क्या कहती हो? "
क्रमशः
https://www.instagram.com/reel/DYcYS3tgD7r/?igsh=dGQyYmJ6dWVlanl3
https://www.instagram.com/reel/DYeMfxjx2Ad/?igsh=bnQ4NjNzNHdocWU=






