
पार्किंग पर पहुंचकर देखा जगह नहीं है पार्क करने के लिए, मेरे हिसाब से तो बहुत जगह दिख रही है अगर कहीं भी पार करनी हो तो! राजीव जी बहुत धीरे-धीरे गाड़ी वहां घूमाते रहे। क्योंकि इस पॉइंट पर लोग बैठे नहीं रहते हैं। थोड़ा सा समय बिताते हैं और चल पड़ते हैं। इसलिए कुछ देर में हमें भी पार्किंग के लिए जगह मिल गई। कायदे से गाड़ी पार्क की। यहां पहुंचने से पहले दित्या सो गई। पहले थोड़ा जगाने की कोशिश की, फिर यह सोचकर रुक गए कि यह रोना न शुरू कर दे। जिस पॉइंट पर उतरते हैं, कार सीट पर रहने के कारण वह उतरने पर खूब भागती दौड़ती है। यहां उसका दौड़ना थोड़ा रिस्की है। सामने घाटी का व्यू देखने के लिए पहाड़ के किनारे पर जाना होता है। थोड़ी सी यह जगह है। सामने ही हम खड़े हैं इसलिए गाड़ी का दरवाजा खुला रख कर, उसे अच्छे से कंबल लपेट दिया है। नज़र में है उसके आवाज़ लगाते ही हम उसके पास हैं। मेरे लौटते ही, वे दोनों चले गए। घाटी का व्यू देखते ही उत्कर्षनी राजीव जी गाड़ी के ही पास आकर खड़े होकर, प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाते रहे, यह सोचकर कि दित्या शायद उठ जाए। मैं आश्चर्यचकित सी बार-बार घाटी को ही देखती रही। ऐसी सुंदरता!! दांते व्यू डेथ वैली का सबसे फेमस ओवरलुक पॉइंट है। ये जिंदगी भर याद रहेगा। दांते व्यू ब्लैक माउंटेंस पर 5,476 फीट यानी 1,669 मीटर ऊंचा डेथ वैली के बीचों-बीच है। फर्नेस क्रीक से 25 मील की दूरी पर है। यहाँ से पूरी डेथ वैली एक नज़र में दिखती है। दांते अलिगिएरी की किताब "इन्फर्नो" में नरक के 9 लेवल थे। यहाँ से घाटी नरक जैसी गहरी दिखती है इसलिए इसका यह नाम पड़ा। वहाँ से बैडवाटर बेसिन दिखता है। ठीक नीचे सफेद नमक का विशाल मैदान चमकता है। ये उत्तरी अमेरिका का सबसे निचला पॉइंट है, समुद्र तल से 282 फीट नीचे। ऊपर से इतना सफेद दिखता है कि लगता है, बर्फ जमी है। सामने वाली दीवार की तरह खड़ी पहाड़ियां। इनमें टेलिस्कोप पीक 11,049 फीट ऊंची है। सर्दियों में उस पर बर्फ भी दिखती है। उत्तर से दक्षिण तक 80 मील लंबी और 15 मील चौड़ी घाटी एक साथ दिखती है। एक तरफ रेत के टीले, दूसरी तरफ रंगीन पहाड़।
हम 5,476 फीट ऊपर खड़े हैं और बैडवाटर बेसिन 282 फीट नीचे है। कुल 5,758 फीट यानी 1.7 किमी का वर्टिकल ड्रॉप एक फ्रेम में दिखता है। US में ऐसा व्यू कहीं और नहीं है।
सबसे जादुई सनराइज़ है। सूरज पैनामिंट रेंज के पीछे से निकलता है और पूरी घाटी पर सुनहरी रोशनी फैलती है। यहां ठंड रहती है, हवा बहुत तेज चलती है इतनी की टोपी उड़ सकती है 😄 ।सूर्यास्त के समय घाटी में लंबी परछाइयां और पहाड़ों पर लाल-गुलाबी रंग। जो फोटो के लिए बेस्ट है। यहाँ मौसम पल में बदलता है। दांते व्यू पर खड़े होकर मैंने देखा कि यहां आते ही, कोई बोलता नहीं है। विस्मय विमुग्ध से प्रकृति का नया रूप देखते हैं। नीचे इतनी बड़ी खामोश घाटी और चारों तरफ अरबों साल पुराने पहाड़। सुई पटक सन्नाटा!! 3.4 मिलियन एकड़ में , डेथ वैली नेशनल पार्क का कुल क्षेत्रफल 13,650 वर्ग किमी, 5,270 वर्ग मील में फैला पूरे US का सबसे बड़ा यह नेशनल पार्क है। लाइफटाइम एक्सपीरियंस है।
नीचे से ऊपर तक का ये सफर बताता है कि डेथ वैली सिर्फ "नीचे" नहीं है। ये 1.7 किमी का वर्टिकल संसार है। यह जगह फोटोग्राफी के लिए बहुत मशहूर है क्योंकि यहाँ से डेथ वैली का एक विशाल पैनोरमिक दृश्य मिलता है।
क्रमशः
https://www.instagram.com/reel/DXXS71aj8IC/?igsh=MTRxaW1tbGdqaTNraQ==
https://www.instagram.com/reel/DXX_Xj9AO7c/?igsh=MWlpejQ2Z2xqanBsNw==
No comments:
Post a Comment