Search This Blog

Wednesday, 13 May 2026

लॉस एंजेलिस से न्यूयॉर्क भारत वापिस Los Angeles to New York back to India Neelam Bhagi नीलम भागी

 




28 फरवरी को मेरी भारत लौटने की फ्लाइट थी, उसे कैंसिल करना पड़ा। अब मेरी फ्लाइट 30 अप्रैल को थी जो 10:28 से पहले 5:30 घंटे की लॉस एंजेलिस से न्यूयॉर्क की थी फिर 2 घंटे बाद न्यूयॉर्क से दिल्ली के लिए थी। दोनों फ्लाइट अमेरिकन एयरलाइंस से थी। उत्कर्षनी को दित्या को 8:00 बजे स्कूल छोड़ना था इसलिए राजीव जी मुझे एयरपोर्ट छोड़ने आए। यहां एयरपोर्ट के अंदर चेकिंग काउंटर तक गेस्ट जा सकते हैं। राजीव जी ने मेरी एंट्री करवा कर, मुझे बिठा दिया और स्वयं  लगेज चेक इन वगैरह सब करवाने गए। अटेंडेंट हाथ में टैबलेट पकड़े हुए आया। सबके आगे किया क्योंकि मेरे साथ दो-तीन और लोग भी बैठे थे। साथ में मेरा नाम बोल रहा था। मैंने टैबलेट पर अपना नाम पढ़ा और वह मेरे पास आकर मुझे फ्लाइट के लिए ले जाने लगा तो मैंने उसे बताया कि मेरा लगेज़ चैक इन हो रहा है। इतने में राजीव जी ने आकर मुझे लगेज की स्लिप दी और अटेंडेंट को मेरा बोर्डिंग पास दिया। और मुझे बाय करके, जल्दी फिर से आने को कह कर चले गए। वह मुझे सुरक्षा जांच के लिए ले गया। सुरक्षा जांच के बाद, अब मुझे मेरे गेट नंबर पर बिठाकर दूसरी अटेंडेंट को मेरा बोर्डिंग पास दिखा कर, मुझसे पूछ कर कि फ्लाइट में मैं चली जाऊंगी या वह मुझे सीट पर बिठाने आए। मेरे मना करने पर वह चला गया। फ्लाइट में मेरी कॉर्नर की सीट थी। मैं संकोच के मारे किसी को  डिस्टर्ब न करूँ और वॉशरूम भी न जाऊं इसलिए उत्कर्षनी कोशिश करती है कि मेरी कॉर्नर की सीट हो। पूरी रात अच्छे से सो कर आई थी तो नींद आने का तो सवाल ही नहीं था इसलिए मैंने लापता लेडीज़ और चक दे इंडिया दो फिल्में देखी। जूस, कॉफी स्नैक्स खाते हुए, मैंने बीच में ब्रेक लिया। एक बार वॉशरूम गई। जब लौटी तो मेरे साथ का भला आदमी भी, इतनी देर में वह भी फ़ारिग होके उसी वक्त आया। यानी जरा भी मुझे डिस्टरबेंस नहीं हुई। तब तक न्यूयॉर्क भी आ गया और लैंड करने की घोषणा हो गई। यहां मैंने जरा भी बाहर नहीं देखा क्योंकि पानी के ऊपर ही जहाज लग रहा था😃। लैंड करते ही अटेंडेंट मुझे लेने आ गया। मेरा बोर्डिंग पास, वहां लगे फ्लाइट चार्ट से, अच्छी तरह मिलाया और मुझे अगली फ्लाइट, न्यूयॉर्क से दिल्ली के लिए, लेकर चल दिया। और मैं आंखें फाड़ फाड़ के इतने बड़े एयरपोर्ट में देश दुनिया के लोगों को देखती हुई, अपने बोर्डिंग गेट की ओर जा रही हूँ।  क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DX8vM84R8XP/?igsh=djFuOTR4dDlleHZx

No comments: