Search This Blog

Friday, 8 May 2026

नूडल कद्दू 😃,स्पेगेटी स्क्वैश (Spaghetti Squash) Neelam Bhagi, Migration to America अमेरिका प्रवास, नीलम भागी

 

मैं जहां भी जाती हूं मुझे वहां का शाकाहारी स्थानीय खाना, फल, सब्जियां ट्राई करना बहुत अच्छा लगता है। पपीते जैसा दिखने वाला एकदम चिकना सा फल देखकर, मैं उसे ले आई।

उत्कर्षनी से इसके बारे में पूछने लगी। उसने बताया, " यह मूल रूप से एक पश्चिमी कद्दू की तरह सब्जी है, हिंदी में इसका कोई  नाम नहीं है, लेकिन इसे  इन नामों से पुकारा जाता है मसलन  नूडल स्क्वैश (Noodle Squash) क्योंकि पकने के बाद जब इसे  फोक से खाते हैं तो इसके अंदर का हिस्सा नूडल्स या सेवई की तरह रेशेदार हो जाता है। यह स्पैगेटी स्क्वैश एक संपूर्ण , ग्लूटेन-मुक्त विकल्प है ।" उसने धोकर उसे पर तेल लगाकर एयर फ्रायर में रख दिया। पकाने के बाद उसके दो हिस्से किए। मुझे स्पाइसी पसंद है इसलिए आधे स्क्वैश  के साथ चिली ऑइल दिया और फोक़ से निकालना बताया। यह क्या! इसका गूदा तो बिल्कुल  नूडल की तरह निकलने लगा। उसमें चिली ऑइल मिलाकर मैं स्वाद से खाने लगी। खाने में तरह-तरह के प्रयोग करना उत्कर्षनी का शौक है जैसे कभी वह मुझे गर्म स्क्वैश में चीज़ और हरी चटनी डाल कर देती। स्पेगेटी स्क्वैश नूडल निका लते समय उसमें चीज़ और चटनी मिल जाते हैं और मैं बड़े स्वाद से खाती। इसका मोटा छिल्का एकदम गुदे से अलग हो जाता है।     

https://www.instagram.com/reel/DYFsuDiyWZK/?igsh=dHl4bWpqcm43dTFz





No comments: