रात 9:00 बजे हमने एक घर के आगे गाड़ी रोकी। कोई चाबी नहीं, कोई इंसान नहीं। राजीव जी ने मोबाइल में कुछ देखा, दरवाजा खोला लाइट जल गईं। हम भी गाड़ी से उतर गए। अंदर गए खूब बड़ा ड्राइंग रूम, बहुत सर्दी है राजीव जी ने घर का टेंपरेचर मेंटेन किया। उत्कर्षनी फ्रिज में खाना लगाने लगी और साथ ही मेरे लिए पुदीने की चाय बना दी। मैं एयरबिन का मुआयना करने लगी। मुझे यही समझ में आया कि ऐसा सब सुख सुविधाओं वाला घर, जिसमें घर वाले नहीं है। यात्री आएं रहें और होस्ट को पेमेंट करें और अपना काम स्वयं करें। बच्चों के कमरे में बंक बैड है। गीता दित्या में लड़ाई शुरू हो गई कि वह दोनों बंक बेड पर सोएंगी। बंक बेड एक ही है बार-बार सीढ़ी, चढ़ने उतरने से दित्या गिर सकती है और शैतान के रात को भी गिरने का डर है। राजीव जी दित्या को ले गए। नेटफ्लिक्स का कनेक्शन लगाया और सबसे कहा कि परसों जाते समय याद दिला देना कि कनेक्शन काटना है। होस्ट के रूल रेगुलेशन पढ़े और उसके नियमों का रहने में पालन किया। घर में हर जगह खिड़की अंदर कंबल में बैठे ही खिड़की का पर्दा हटा के सूर्योदय देखा और बाहर दूर तक कोई घर नहीं। हमने सुबह 9:00 का यहां से निकलने का समय रखा ताकि ग्रैंड कैनियन नेशनल पार्क में ज्यादा समय बिताया जाए। उत्कर्षनी ने सबको नाश्ता करवाया। मैं बाहर जाकर देखने लगी। दूर-दूर इसी तरह के घर और सामने सड़क, जिससे हम आए हैं । वहां पर तेज रफ्तार से गाड़ियां निकलती। बाहर कुर्सियां रखी हैं पर समय नहीं है कि उस पर बैठकर बाहर के नजारों का आनंद उठाएं क्योंकि बादल छाए हुए हैं और कभी-कभी हल्की बूंदाबांदी हो जाती है। जितना समय भी हम रहे हमने खिड़कियों से परदे नहीं हटाए। बाहर गाड़ी खड़ी है। कोई बाउंड्री वॉल नहीं, गेट नहीं, सिर्फ तेज हवा की आवाज है, कुछ कदमों पर चलती हुई सड़क है। मेरे मन में जरा भी असुरक्षा का विचार नहीं आया। अमेरिका है शायद इसलिए। मुझे गांव के घर के अंदर का वीडियो आते ही बनाना चाहिए था, या कल चेक आउट के समय बनाऊं, उस समय घर वैसा ही करना है, जैसा हमें मिला। पर तब जल्दी में छूट न जाए इसलिए ऐसे ही बना लिया। सबसे ज्यादा प्रभावित किया यहां लगी तस्वीरों ने जो यहां की प्रसिद्धी का कारण हैं। अब हम ग्रैंड कैनयन नेशनल पार्क के लिए निकल गए। क्रमशः
https://www.instagram.com/reel/DWnR2PHgKZZ/?igsh=a3Zweml5eDI1dzk5
https://www.facebook.com/share/p/18Wz7u7aJn/







No comments:
Post a Comment