सुबह उठते ही उत्कर्षनी ने सबको ब्रेकफास्ट कराया फिर उन्होंने पैकिंग की। राजीव जी और उत्कर्षनी ने एयरबिन को इस तरीके से व्यवस्थित किया, जैसे हमें मिला था। बाहर बने डस्टबिन पर हमने अंदर के डस्टबिन खाली किये। बारिश लगातार हो रही है और हम अपनी अगली यात्रा लास वेगास के लिए निकल पड़े। कुछ दूर जाने पर मुझे याद आया। मैंने राजीव जी से पूछा, " नेटफ्लिक्स का कनेक्शन हटा दिया था। हममें से किसी को भी याद नहीं था। उन्होंने सड़क के नियम के अनुसार जहां से गाड़ी बैक कर सकते हैं, गाड़ी बैक की और वापस जाकर कनेक्शन हटाया।
लास वेगास के रास्ते में बारिश फिर कहीं-कहीं इतना कोहरा! कि विजिबिलिटी बहुत कम, रास्ते में हरियाली और पहाड़ भी आए , जब शुष्क रेगिस्तान आया तो बारिश, कोहरा खत्म लेकिन रास्ता बहुत ही खूबसूरत! ग्रैंड कैन्यन से लॉस वेगास लगभग 275 मील (443 किमी) दूर है।
ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क, एरिजोना से लास वेगास, यूएसए के बीच में भी कुछ प्रमुख शहर हैं जैसे विलियम्स यहां का ग्रैंड कैन्यन रेलवे एक प्रमुख आकर्षण है।, बोल्डर सिटी, यह लास वेगास के पास एक शहर है, जो हूवर डैम के पास स्थित है और यहां का बोटिंग और वाइल्डलाइफ आकर्षण है। लॉफ्लिन यह एक रिसॉर्ट टाउन है, जो लास वेगास के दक्षिण में स्थित है और यहां का कैसिनो और वॉटर रीक्रिएशन आकर्षण है। हेंडरसन यह लास वेगास के पास एक शहर है, जो यहां के क्लार्क काउंटी म्यूजियम और लायन हैबिटेट रांच के लिए प्रसिद्ध है।
किंगमैन यह एक ऐतिहासिक शहर है, जो रूट 66 पर स्थित है और यहां का म्यूजियम एक प्रमुख आकर्षण है।
सेलिगमैन भी एक ऐतिहासिक शहर है, जो रूट 66 पर स्थित है और यहां का हिस्टोरिक रूट 66 आकर्षण है। लगातार चलते हुए हम 2:00 बजे लास वेगास में पहुंच गए। लंच के लिए हम Chickpeas मेडिटरेनियन रेस्टोरेंट गए यहां का बुफ़े मशहूर है। वेज, नॉन वेज एक साथ पर वेज पर डिश का नाम के साथ हर रंग का स्टिकर है। हमारा होटल हिल्टन में 3:00 बजे से सूट बुक है। लंच के बाद हम वहां चल दिए। शहर देख रही हूं। मैं देख रही हूं कसीनो ख़ूब हैं और मार्केट में, सोना चांदी को खरीदने की दुकाने भी ख़ूब हैं। हिल्टन में जाकर पता चला कि सुइट की क्लीनिंग हो रही है 4:00 बजे तक मिलेगा। रिसेप्शन पर इंतजार में बैठ गए।
क्रमशः
https://www.instagram.com/reel/DW7dx55j4hP/?igsh=MTh2enU4ajhvcmE5eQ==
https://www.instagram.com/reel/DS_02CPAPu8/?igsh=NzY3cmtkY20waWRm
https://www.instagram.com/reel/DS_9JGWADWI/?igsh=aGtzNXFqM2JnZjUy
https://www.instagram.com/reel/DS_02CPAPu8/?igsh=NzY3cmtkY20waWRm



No comments:
Post a Comment