टुसायन शहर में पर्यटकों के लिए रुकने और ठहरने के लिए खूब होटल और मोटल आदि हैं। यहां काफी समय पहले बुकिंग करना ठीक रहता है क्योंकि छुट्टियां और सीजन के समय जगह मिलना मुश्किल होता है। जैसे हमें यहां से 20 मील दूर एयरबिन मिला। पर मेरे लिए नया अनुभव बहुत अच्छा है कि अमेरिका के गांव में कैसा रहन सहन है, इसी बहाने देखने को मिल गया। और घर जैसी फीलिंग भी रही। रात में अंधेरे के कारण रास्ता भी नहीं देखा था, अब वह भी देख रहे हैं। टुसायन शहर का परिचय करते हुए, ग्रैंड कैनयन जा रहे हैं। यह शहर नजदीक होने के कारण और अपनी सुविधाजनक स्थिति के कारण ग्रैंड कैनियन घूमने आने वाले लोगों के लिए रुकने और ठहरने का एक प्रमुख केंद्र है। हम स्टेट रूट 64 (AZ-64) पर उत्तर की ओर बढ़ रहे हैं। यहाँ से कुछ ही दूरी पर ग्रैंड कैनियन नेशनल पार्क का दक्षिणी प्रवेश द्वार है।
यह क्षेत्र कैबाब नेशनल फॉरेस्ट (Kaibab National Forest) से घिरा हुआ है, जहाँ घने देवदार के पेड़ और वन्यजीव देखने को मिलते हैं। आप वीडियो में देख सकते हैं। हम ग्रैंड कैनियन नेशनल पार्क के प्रवेश द्वार पर पहुंच गए। यहां प्रति वाहन शुल्क 35 डॉलर है। शुल्क बोर्ड पर लिखा हुआ है, जिसकी मैंने गाड़ी के अंदर से फोटो ली है और लगा दी है, आप जूम करके देख सकते हैं। क्रमशः
https://www.instagram.com/reel/DWqSHutAG0R/?igsh=MW5ud25qaHB2ZTRlcQ==
https://www.instagram.com/reel/DWqVyWIgDER/?igsh=MWhkMjZheXJ5NW80NA==



No comments:
Post a Comment