लास वेगास बड़े-बड़े कैसीनो, नाइटलाइफ, शादियों और चमकीली रोशनी के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इन केसिनो के बीच में से गुजरने के बढ़िया रास्ते हैं, जिसके दोनों ओर जुआ चलता है। इसमें हर उम्र के महिला पुरुष बिल्कुल ध्यान की मुद्रा में तन्मय होकर जुआ खेलते हैं। देश दुनिया के लोग इन्हें देखते हुए जा रहे हैं, कोई परवाह नहीं। इन्हें दीन दुनिया से बेख़बर जुआ खेलने में लीन देखकर, मैंने राजीव जी से पूछा, "क्या यह जीते भी है?" उन्होंने जवाब दिया, " कहते हैं कि जुए में घर वाला ही जीतता है, शायद यहां भी कोई खिलाड़ी जीता हो!"
मुख्य रूप से पर्यटन, होटल और सम्मेलनों पर यहां की अर्थव्यवस्था निर्भर है जो रिटेल और खान-पान संबंधी उद्योगों को बढ़ावा देते हैं। मुख्य रूप से यह कैसीनो उद्योग पर निर्भर है। 1931 में जुए को कानूनी मान्यता मिलने के कारण, यहाँ कैसीनो-होटल बनने लगे, जिनके लिए आज लास वेगास मशहूर है। यहां कई बड़े होटल हैं जैसे कि बेलाजियो, सीएसएस, और एमजीएम ग्रैंड। कई होटल में कैसीनो भी हैं। शहर का प्रमुख विकास 1940 के दशक में हुआ।
जुआ, शराब और मनोरंजन की खुली छूट के कारण इसको उपनाम दिया गया सिन सिटी (Sin City)।
यह वेडिंग कैपिटल भी कहलाता है क्योंकि यहाँ शादी की प्रक्रिया आसान और सस्ती होती है। इस कारण हर साल यहां हजारों शादियां होती हैं। इन सबसे अलग भी बहुत प्यार डेस्टिनेशन है। लोग परिवार सहित आते हैं, खूब पैदल घूमते हैं।
यह एक रेगिस्तानी इलाका है, जहाँ गर्मियाँ बहुत गर्म (40°C से ऊपर) और सर्दियाँ हल्की होती हैं।
क्रमशः
https://www.instagram.com/reel/DXBBeHZAFV8/?igsh=MTYyeWtwYmtlbXE2NQ==
https://www.instagram.com/reel/DXA8jlmAIAz/?igsh=MTdvYzFnYWNhN2VqcA==
https://www.instagram.com/reel/DW_hVv1gOCB/?igsh=MWFheWJpNmV5ajFqYg==
https://www.instagram.com/reel/DS_02CPAPu8/?igsh=NzY3cmtkY20waWRm



No comments:
Post a Comment