रिसेप्शन पर हमारी तरह और भी पर्यटक इंतजार में बैठे हैं। 4:30 बजे हमें सूट्स मिला। थोड़ा जरूरत का समान ही हमने लिया है बाकी सब गाड़ी में है क्योंकि सुबह यहां से डेथ वैली के लिए निकलना है। उत्कर्षनी ने कहा कि हम लोग 1 घंटे में यहां से निकलेंगे। सामान सेट करके मैं थोड़ी देर के लिए लेट गई। राजीव जी ने आकर बताया कि यहां से हिलटन होटल की तरफ से हर एक घंटे में शटल जाती है। जहाँ उतारती है, वहां से तो पैदल ही घूमना होता है और वहीं से लेती है। अंधेरा हो गया था मैंने बाहर होटल की खिड़की से देखा, लास वेगास रोशनी से नहाया हुआ है। दिन में हम शहर में घूमते हुए ही आए हैं, रात को यह बिल्कुल बदला सा लग रहा है। तैयार होकर हम शटल पॉइंट पर पहुंचे। तुरंत शटल भर गई और चल पड़ी। विंडो सीट पर मैं शहर को देखते जा रही हूं। इस इतनी लंबी यात्रा में मैंने इतनी भीड़ कहीं नहीं देखी। शटल ने हमें उतारा यहां भी लोग ही लोग! दित्या को प्रेम में बिठाया। उत्कर्षनी ने कहा कि यहां पर पैदल ही पैदल चलना है और सब एक साथ रहना। लॉस वेगास अमेरिका के नेवादा राज्य में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। लॉस वेगास का नाम स्पेनिश शब्द "लास वेगास" से आया है, जिसका अर्थ है "द मीडोज" यह एक ऐसा शहर है जो अपनी चमकदार रोशनी, कैसिनो, और मनोरंजन के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। द स्ट्रिप लॉस वेगास की सबसे प्रसिद्ध सड़क, जहां कई बड़े कैसिनो, होटल, और रेस्टोरेंट हैं।
क्रमशः
https://www.instagram.com/reel/DW_hVv1gOCB/?igsh=MWFheWJpNmV5ajFqYg==
https://www.instagram.com/reel/DS_02CPAPu8/?igsh=NzY3cmtkY20waWRm
https://www.instagram.com/reel/DS_9JGWADWI/?igsh=aGtzNXFqM2JnZjUy
https://www.instagram.com/reel/DS_02CPAPu8/?igsh=NzY3cmtkY20waWRm

No comments:
Post a Comment