Search This Blog

Saturday, 28 February 2026

ताओस स्की वैली न्यू मैक्सिको Taos Ski Valley New Mexico, USA Neelam Bhagi नीलम भागी

 


  




बर्फबारी होते ही हम लोग ताओस स्की वैली चल पड़े। स्कीइंग तो हमें करनी नहीं है। ताओस स्की वैली न्यू मैक्सिको, अमेरिका में स्थित एक प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट है। यह रिसॉर्ट अपने शानदार स्कीइंग अनुभव, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह ताओस काउंटी में स्थित है, जो सांग्रे डी क्रिस्टो पहाड़ों में बसा हुआ है।

ताओस स्की वैली में 113 ट्रेल्स हैं, जो 1,294 एकड़ क्षेत्र में फैले हुए हैं। यहां पर शुरुआती से लेकर एक्सपर्ट स्तर के स्कीयर्स के लिए उपयुक्त ट्रेल्स हैं।

ताओस स्की वैली में औसतन 300 इंच बर्फबारी होती है जो इसे स्कीइंग के लिए एक आदर्श स्थान बनाती है।

यहां स्कीइंग के अलावा भी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं, जैसे कि स्की स्कूल, रेंटल शॉप, रेस्टोरेंट और होटल।

ताओस स्की वैली न्यू मैक्सिको की समृद्ध संस्कृति का हिस्सा है, जो अपनी अद्वितीय आर्किटेक्चर, कला और व्यंजन के लिए जाना जाता है। स्कीइंग करने के लिए स्कीयर्स यहां पहुंचे हुए हैं और लगातार आते जा रहें हैं। उत्कर्षनी ने राजीव जी कहा कि 3:30 बजे से अंधेरा होना शुरू हो जाएगा, कभी भी बर्फबारी शुरू हो सकती है। उससे पहले हमें इस पहाड़ी क्षेत्र की सुंदरता और सनसेट का आनंद उठाते हुए चलना चाहिए यह हमारे रास्ते में भी संभव है। और हम सांता फ़े की ओर चल पड़े।

क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DVVNjJAgBvS/?igsh=anRnMDU5aGdmZm54

https://www.instagram.com/reel/DVRCoD7gLHA/?igsh=MTF4ank4MXZ1aDdmcw==







Friday, 27 February 2026

ईगल नेस्ट लेक !! Eagle Nest Lake!! Santa Fe, New Mexico, USA Neelam Bhagi नीलम भागी

 


  गाड़ी का दरवाजा खोलते ही बर्फीली ठंडी हवा लगने लगी। तुरंत दरवाजा बंद कर दिया फिर बड़ी हिम्मत करके बाहर निकले। गीता तो गाड़ी से बाहर ही नहीं निकली कि वह अंदर से सब देख रही है और एन्जॉय कर रही है। वहां बस एक ही गाड़ी खड़ी है, उसमें भी कोई नहीं है और दूर दूर तक कोई नजर भी नहीं आ रहा है। शायद मौसम के कारण। कटीली हवा की भी आवाज है। साफ सुथरा टॉयलेट है और बड़ा सा डस्टबिन है। 9000 फीट की ऊंचाई पर यह झील है और हाड कपाने वाली सर्दी है और हवा है, जिसकी स्पीड बहुत है। अचानक खुला मौसम एकदम बादलों से ढक गया और यह देखकर हम लोग भी गाड़ी में बैठकर, आसपास के नज़ारों का आनंद उठाने लगे। अब मौसम का मिजाज देखकर चल पड़े। कुछ देर बाद बूंदाबांदी, बर्फबारी में बदलने लगी। राजीव जी ने गाड़ी साइड में लगा दी। ठंड के कारण हम गाड़ी से बाहर नहीं निकले क्योंकि आगे लंबी यात्रा पर जाना है। डर है दित्या छोटी है, बीमार न पड़ जाए। गाड़ी रुकते ही दित्या गाड़ी से सबसे पहले बाहर निकलने को मचलती है फिर उसे वापिस car seat पर बिठाना मुश्किल हो जाता है। आसमान से बर्फ़ रुई के रेशों के रूप में गिरती जा रही है । मैंने बर्फ पड़ी हुई तो देखी है पर पड़ते हुए नहीं देखी है। आज बर्फ गिरते हुए देखना, बहुत अच्छा लग रहा है फिर मेरा मन भी डरने लगा कि कहीं इतनी बर्फ़ न पड़ जाए कि रास्ते बंद हो जायें। मैं चलो चलो कहने लगी। वापस तो यह चल पड़े पर मेरे मन के डर को समझ गए। और रास्ते में बताते जा रहे हैं कि वे कहां-कहां गए थे। और जहाँ भी स्नोफॉल हुई, यहां बर्फबारी रुकते ही तुरंत ही सड़कें साफ कर दी जातीं हैं।

क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DS1WMR0DAr2/?igsh=MXI3NG52NDZveWFkMA==

https://www.instagram.com/reel/DVPUdYzknkp/?igsh=d3ZzMWE4OHFnODN0

https://www.instagram.com/reel/DVRCoD7gLHA/?igsh=MTF4ank4MXZ1aDdmcw==









Thursday, 26 February 2026

वैसे रास्ता भी ईगल नेस्ट लेक का पर्यटन स्थल से कम नहीं है!! By the way, the route to Eagle Nest Lake is no less than a tourist destination!! Santa Fe, New Mexico, USA Neelam Bhagi नीलम भागी

 


  रास्ते में बूंदाबान्दी भी होने लगती है । गाड़ी के आगे के शीशों पर से तो पानी से साफ़ हो गया है। वर्षा भी रुक गई। विंडोज पर पानी की बूंदें  जैसे जैसे हम लेक के पास पहुँचते जा रहे हैं, शीशे पर जम गई। सामने लेक दिख रही है। हम लेक पर पहुँच ही रहें हैं । ईगल नेस्ट झील न्यू मैक्सिको, अमेरिका में स्थित एक सुंदर अल्पाइन झील है। यह झील कोलफैक्स काउंटी में स्थित है और सिमर्रोन नदी पर ईगल नेस्ट डैम द्वारा बनाई गई है। ईगल नेस्ट झील की ऊंचाई 2,491 मीटर (8,173 फीट) लंबाई लगभग 3.2 किलोमीटर (2 मील)

चौड़ाई लगभग 1.6 किलोमीटर (1 मील)

गहराई  लगभग 30 मीटर (100 फीट)

झील के चारों ओर पहाड़, जंगल, और पहाड़ी घास के मैदान हैं।

झील में रेनबो ट्राउट, ब्राउन ट्राउट, और कोकनी सैल्मन जैसी मछलियाँ पाई जाती हैं। यहां पिकनिक, कैम्पिंग, हाइकिंग, और बोटिंग जैसी गतिविधियाँ की जा सकती हैं।

झील के आसपास एल्क, हिरण, और विभिन्न प्रकार के पक्षी देखे जा सकते हैं।

नेस्ट झील एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य और बाहरी गतिविधियों के लिए जाना जाता है। आंखें बाहर के प्राकृतिक सौंदर्य को निहार रही हैं। उत्कर्षनी बोली, " लो आ गया हमारा डेस्टिनेशन। "

क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DVMwdYsEjDd/?igsh=NmplaGQ5cDVxMnF4

https://www.instagram.com/reel/DVOcrKgAKCu/?igsh=M2lkdmN2bmMzbXgx








Wednesday, 25 February 2026

ईगल नेस्ट झील के रास्ते की सुंदरता The beauty of the route to Eagle Nest Lake , Santa Fe, New Mexico, USA Neelam Bhagi नीलम भागी

 


रास्ते का प्राकृतिक सौंदर्य भी इसे एक अनोखा और आकर्षक पर्यटन स्थल बनाते हैं। वैसे रास्ता भी पर्यटन स्थल से कम नहीं है।  यहां कहीं कहीं स्पीड 25मील प्रति घंटा है। इसलिए प्राकृतिक सौंदर्य का ख़ूब आनंद लिया। नीचे थोड़ी थोड़ी बर्फ और आकार रंग बदलती वनस्पतियाँ जिस पर आँखें टिकी हुई हैं और उत्कर्षनी राजीव जी झील के बारे में मुझे बता रहें हैं। ईगल नेस्ट झील की ऊंचाई 2,491 मीटर (8,173 फीट) है, जो इसे एक अल्पाइन झील बनाती है। यह झील न्यू मेक्सिको के कोलफैक्स काउंटी में स्थित है और सिमर्रोन नदी पर ईगल नेस्ट डैम द्वारा बनाई गई है।

ईगल नेस्ट झील एक सुंदर और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य, वन्यजीव, और बाहरी गतिविधियों के लिए जाना जाता है। झील में कई प्रकार की मछलियाँ पाई जाती हैं, जिनमें रेनबो ट्राउट, ब्राउन ट्राउट, और कोकनी सैल्मन शामिल हैं। यह झील ईगल नेस्ट स्टेट पार्क का हिस्सा है, जो पिकनिक, कैम्पिंग, और हाइकिंग जैसी गतिविधियों के लिए एक आदर्श स्थान है।

    क्रमशः  

https://www.instagram.com/reel/DVLEnJOAKYM/?igsh=aHN0YTgxYXV3N3pxhttps://www.instagram.com/reel/DVLBNdTgAHv/?igsh=MWdtNHkwc2x1aGMxaQ==

https://www.instagram.com/reel/DVJmnPxAAjj/?igsh=MXJiZnpqdWowZ2JoMQ==








Tuesday, 24 February 2026

ताओस से ईगल नेस्ट झील की ओर From Taos to Eagle Nest Lake , Santa Fe, New Mexico, USA Neelam Bhagi नीलम भागी

 


     ताओस में तो लगातार हल्की बरसात हो रही है और कड़ाके की ठंड जो ऊंचाई पर जाते हुए बढ़ती ही जा रही है। ताओस से ईगल नेस्ट झील की दूरी लगभग 48 किलोमीटर (30 मील) है, और यह ताओस से लगभग 1 घंटे की ड्राइव पर स्थित है  लेकिन रास्ते की सुंदरता अद्भुत है। ताओस से ईगल नेस्ट झील की यात्रा एक अनोखा अनुभव है! यह रास्ता न्यू मेक्सिको के सुंदर पहाड़ों, जंगलों, और पहाड़ी घास के मैदानों से होकर गुजरता है। बर्फ गिर नहीं रही है लेकिन गिरी हुई है कुछ-कुछ जगह पर रुई के गोले से पड़े हैं। आगे बढ़ते जा रहे हैं पेड़ों पर तो नहीं लेकिन जमीन पर बर्फ है। ठंड और मौसम के हिसाब से लग रहा है स्नोफॉल होगा।

सांग्रे डी क्रिस्टो माउंटेन्स  पहाड़ी श्रृंखला ताओस के पास से शुरू होती है और ईगल नेस्ट झील तक जाती है।

रास्ते में कई सुंदर पहाड़ी घास के मैदान हैं, जहां  एल्क, हिरण, और विभिन्न प्रकार के पक्षियों को देख सकते हैं।

रास्ते में कई जंगल हैं, जहां  पाइन, एस्पेन, और फायर ट्री  हैं और नीचे बर्फ है।

  कई नदियाँ और झरने हैं, जो इस यात्रा को और भी सुंदर बनाते हैं। रास्ते में दो छोटे-छोटे शहर भी आते हैं

किम यह एक छोटा सा शहर है, जो अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है।

सीमांरोन यह भी एक छोटा सा शहर है, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य और बाहरी गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

ईगल नेस्ट डैम एक बड़ा डैम है, जो ईगल नेस्ट झील को बनाता है।

क्रमशः  https://www.instagram.com/reel/DVHEUsBAagt/?igsh=dndhY3dkcGNzemJ5

https://www.instagram.com/reel/DVHEUsBAagt/?igsh=dndhY3dkcGNzemJ5

https://www.instagram.com/reel/DVDtZmtAEpk/?igsh=MXN4ZHJmbjB4cjY3MQ==









Sunday, 22 February 2026

Taos is famous for its unique architecture and culture. ताओस अद्वितीय वास्तुकला और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध, Santa Fe, New Mexico, USA Neelam Bhagi नीलम भागी








 


     ताओस एक छोटा सा शहर है, जो अपनी कला, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। सांता फे से ताओस तक ड्राइव करना लगभग 1 घंटे 50 मिनट लेता है क्योंकि बारिश बहुत हो रही है।

ताओस एक बहुत सुंदर शहर है।  यहाँ कुछ प्रमुख आकर्षण हैं जैसे ही ताओस के करीब पहुंचते हैं, हम ताओस पुएब्लो को देखते हैं , जो एक प्राचीन पुएब्लो गांव है और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है.और ताओस की सबसे बड़ी पहचान है।

ताओस पुएब्लो प्राचीन पुएब्लो गांव जो अपने अद्वितीय वास्तुकला और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है।

ताओस स्की वैली यह एक लोकप्रिय स्की रिसॉर्ट है जो अपने उत्कृष्ट स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग के लिए जाना जाता है। इस समय बर्फ कम है पर लगता है बर्फ पड़ने वाली है क्योंकि यहां पर पर्यटन की बहुत भीड़ है। अगर पर पड़ी तो लौटते समय फिर आएंगे। ताओस पहुंचने पर, हम शहर के चारों ओर बिखरे हुए कला के नमूनों, गेलेरियों, और रेस्टोरेंट्स का आनंद ले सकते हैं. ताओस अपने अनोखे स्वाद, कल्चर, और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है.

आर्ट कॉलोनी ताओस अपनी आर्ट कॉलोनी के लिए भी प्रसिद्ध है, जहाँ हम स्थानीय कलाकारों की कृतियों को देख सकते हैं और खरीद सकते हैं । ताओस अपने कला और संस्कृति के लिए जाना जाता है, यहाँ कई गेलेरियाँ, स्टूडियो, और कला के नमूने हैं। ताओस में कई गर्म पानी के स्रोत हैं, जो आराम और स्वास्थ्य के लिए प्रसिद्ध हैं ताओस एक छोटा सा शहर है, लेकिन यहाँ की संस्कृति, कला, और प्राकृतिक सौंदर्य इसे एक अनोखा और आकर्षक पर्यटन स्थल बनाते हैं। हल्की-हल्की बूंदाबांदी तो चल ही रही है। अचानक दित्या को पी पी आ गई। उत्कर्षनी ने मैप देखा, सबसे पास में लाइब्रेरी है। राजीव जी ने  गाड़ी पार्क की। मैं भी लाइब्रेरी देखने चली गई। खराब मौसम में भी लाइब्रेरी में हर उम्र के पाठक पढ़ने में व्यस्त हैं। पीने का पानी और साफ स्वच्छ बाथरूम तो यहां हर जगह ही मिलते हैं। उत्कर्षनी बर्फ खोज रही है इतनी कि जिसमें बच्चे खेल लें। अब उसने ईगल लेक  जाने का प्रोग्राम बनाया है ।

क्रमशः

  https://www.instagram.com/reel/DVHEUsBAagt/?igsh=dndhY3dkcGNzemJ5

https://www.instagram.com/reel/DVDtZmtAEpk/?igsh=MXN4ZHJmbjB4cjY3MQ==







ताओस की ओर Towards Taos, सांता फे, न्यू मेक्सिको, Santa Fe, New Mexico, USA Neelam Bhagi नीलम भागी

 





  

सुबह होटल में ब्रेकफास्ट कर रही हूँ। राजीव जी ने पूछा, " आपने यहां की मिर्च की सब्जी खाई! उधर थर्ड डोंगे में है। " मैंने कहा, " कल मैंने पहले बर्तन का ढक्कन हटाया, उसमें सॉसेज थी, नॉनवेज देखकर मैं उधर गई नहीं।"  उन्होंने कहा, " हॉट में यहां अंडा खाने वाले वेजीटेरियन के लिए भी चीज आमलेट वगैरा है। रास्ते में आपने रैंच देखें हैं न । इन जगहों में आपको मांसाहारी 90% से अधिक मिलेगा, कहीं वेज नॉनवेज अलग नहीं रखा होगा। इसलिए आपको देख पढ़ कर लेना है।"  मैंने जाकर ढक्कन हटाए मिर्च की सब्जी, तले हुए आलू और साथ में योगर्ट लिया। विदेश में 7200 फीट की ऊंचाई पर भारतीय स्वाद आ गया! ग्रीन चिल्ली न्यू मैक्सिको का एक प्रमुख उत्पाद है, और यह राज्य के व्यंजनों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ग्रीन चिल्ली का स्वाद थोड़ा मीठा और धुआँदार होता है, और इसका उपयोग विभिन्न व्यंजनों में किया जाता है। लेकिन यहां ग्रीन चिल्ली की सब्जी है। उस पर घी भी नहीं तैर रहा है लेकिन बेहद लजीज़। इतने में उत्कर्षनी यहां की सांता फे की स्पेशल ब्रेड भी ले आई जो ऊपर से क्रिस्पी अंदर से सॉफ्ट और छोटे-छोटे साइज में है। कॉफी के साथ बड़े स्वाद से नाश्ता किया। इसके बाद मेरा मीठा भी लेने का मन नहीं किया। शाम को यही होटल होलीडे इन में ही आना है इसलिए पैकिंग करनी नहीं है। हम 10:00 बजे ताओस के लिए निकले। सांता फे, न्यू मेक्सिको से ताओस की दूरी लगभग 135 किलोमीटर (84 मील) है।  यह रास्ता बहुत सुंदर है। सांता फे से ताओस की यात्रा एक अद्भुत अनुभव है! यह रास्ता न्यू मेक्सिको के खूबसूरत पहाड़ों, हरे-भरे परिदृश्यों, और अद्वितीय संस्कृति से भरपूर है।

जैसे ही हम सांता फे से निकलते हैं, हाईवे पर चलना शुरू करते हैं. यह रास्ता हमको सांग्रे डी क्रिस्टो माउंटेन्स के बीच से ले जाता है, जो न्यू मेक्सिको के सबसे ऊंचे पहाड़ हैं.रास्ते में  टेसुक नामक एक छोटे से शहर से गुजरें, जो अपनी मेसा (पहाड़ी चोटी) के लिए प्रसिद्ध है. यहाँ से आसपास के परिदृश्य का शानदार नज़ारा हैं। जहां पत्थर गिरने की पहाड़ों से संभावना है, वहां मोटे जाल से रोक लगाई गई है और साथ में भी चेतावनी लिखी गई है।

क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DVDtZmtAEpk/?igsh=MXN4ZHJmbjB4cjY3MQ==

https://www.instagram.com/reel/DVJmnPxAAjj/?igsh=MXJiZnpqdWowZ2JoMQ==