रास्ते में बूंदाबान्दी भी होने लगती है । गाड़ी के आगे के शीशों पर से तो पानी से साफ़ हो गया है। वर्षा भी रुक गई। विंडोज पर पानी की बूंदें जैसे जैसे हम लेक के पास पहुँचते जा रहे हैं, शीशे पर जम गई। सामने लेक दिख रही है। हम लेक पर पहुँच ही रहें हैं । ईगल नेस्ट झील न्यू मैक्सिको, अमेरिका में स्थित एक सुंदर अल्पाइन झील है। यह झील कोलफैक्स काउंटी में स्थित है और सिमर्रोन नदी पर ईगल नेस्ट डैम द्वारा बनाई गई है। ईगल नेस्ट झील की ऊंचाई 2,491 मीटर (8,173 फीट) लंबाई लगभग 3.2 किलोमीटर (2 मील)
चौड़ाई लगभग 1.6 किलोमीटर (1 मील)
गहराई लगभग 30 मीटर (100 फीट)
झील के चारों ओर पहाड़, जंगल, और पहाड़ी घास के मैदान हैं।
झील में रेनबो ट्राउट, ब्राउन ट्राउट, और कोकनी सैल्मन जैसी मछलियाँ पाई जाती हैं। यहां पिकनिक, कैम्पिंग, हाइकिंग, और बोटिंग जैसी गतिविधियाँ की जा सकती हैं।
झील के आसपास एल्क, हिरण, और विभिन्न प्रकार के पक्षी देखे जा सकते हैं।
नेस्ट झील एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य और बाहरी गतिविधियों के लिए जाना जाता है। आंखें बाहर के प्राकृतिक सौंदर्य को निहार रही हैं। उत्कर्षनी बोली, " लो आ गया हमारा डेस्टिनेशन। "
क्रमशः
https://www.instagram.com/reel/DVMwdYsEjDd/?igsh=NmplaGQ5cDVxMnF4
https://www.instagram.com/reel/DVOcrKgAKCu/?igsh=M2lkdmN2bmMzbXgx





No comments:
Post a Comment