Search This Blog

Saturday, 28 February 2026

ताओस स्की वैली न्यू मैक्सिको Taos Ski Valley New Mexico, USA Neelam Bhagi नीलम भागी Part 53

 


  




बर्फबारी होते ही हम लोग ताओस स्की वैली चल पड़े। स्कीइंग तो हमें करनी नहीं है। ताओस स्की वैली न्यू मैक्सिको, अमेरिका में स्थित एक प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट है। यह रिसॉर्ट अपने शानदार स्कीइंग अनुभव, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह ताओस काउंटी में स्थित है, जो सांग्रे डी क्रिस्टो पहाड़ों में बसा हुआ है।

ताओस स्की वैली में 113 ट्रेल्स हैं, जो 1,294 एकड़ क्षेत्र में फैले हुए हैं। यहां पर शुरुआती से लेकर एक्सपर्ट स्तर के स्कीयर्स के लिए उपयुक्त ट्रेल्स हैं।

ताओस स्की वैली में औसतन 300 इंच बर्फबारी होती है जो इसे स्कीइंग के लिए एक आदर्श स्थान बनाती है।

यहां स्कीइंग के अलावा भी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं, जैसे कि स्की स्कूल, रेंटल शॉप, रेस्टोरेंट और होटल।

ताओस स्की वैली न्यू मैक्सिको की समृद्ध संस्कृति का हिस्सा है, जो अपनी अद्वितीय आर्किटेक्चर, कला और व्यंजन के लिए जाना जाता है। स्कीइंग करने के लिए स्कीयर्स यहां पहुंचे हुए हैं और लगातार आते जा रहें हैं। उत्कर्षनी ने राजीव जी कहा कि 3:30 बजे से अंधेरा होना शुरू हो जाएगा, कभी भी बर्फबारी शुरू हो सकती है। उससे पहले हमें इस पहाड़ी क्षेत्र की सुंदरता और सनसेट का आनंद उठाते हुए चलना चाहिए यह हमारे रास्ते में भी संभव है। और हम सांता फ़े की ओर चल पड़े।

क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DVVNjJAgBvS/?igsh=anRnMDU5aGdmZm54

https://www.instagram.com/reel/DVRCoD7gLHA/?igsh=MTF4ank4MXZ1aDdmcw==







No comments: