रास्ते का प्राकृतिक सौंदर्य भी इसे एक अनोखा और आकर्षक पर्यटन स्थल बनाते हैं। वैसे रास्ता भी पर्यटन स्थल से कम नहीं है। यहां कहीं कहीं स्पीड 25मील प्रति घंटा है। इसलिए प्राकृतिक सौंदर्य का ख़ूब आनंद लिया। नीचे थोड़ी थोड़ी बर्फ और आकार रंग बदलती वनस्पतियाँ जिस पर आँखें टिकी हुई हैं और उत्कर्षनी राजीव जी झील के बारे में मुझे बता रहें हैं। ईगल नेस्ट झील की ऊंचाई 2,491 मीटर (8,173 फीट) है, जो इसे एक अल्पाइन झील बनाती है। यह झील न्यू मेक्सिको के कोलफैक्स काउंटी में स्थित है और सिमर्रोन नदी पर ईगल नेस्ट डैम द्वारा बनाई गई है।
ईगल नेस्ट झील एक सुंदर और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य, वन्यजीव, और बाहरी गतिविधियों के लिए जाना जाता है। झील में कई प्रकार की मछलियाँ पाई जाती हैं, जिनमें रेनबो ट्राउट, ब्राउन ट्राउट, और कोकनी सैल्मन शामिल हैं। यह झील ईगल नेस्ट स्टेट पार्क का हिस्सा है, जो पिकनिक, कैम्पिंग, और हाइकिंग जैसी गतिविधियों के लिए एक आदर्श स्थान है।
क्रमशः
https://www.instagram.com/reel/DVJmnPxAAjj/?igsh=MXJiZnpqdWowZ2JoMQ==







No comments:
Post a Comment