Search This Blog

Wednesday, 20 May 2026

वेनिस फिशिंग पियर, वेनीस बीच , लॉस एंजेलिस Venice Fishing Pier Venice Beach, L A, California Neelam Bhagi Migration to America नीलम भागी

 


मैं टहलती हुई पियर पर जा रही हूँ । किनारा पीछे छूटता जा रहा है और मैं समुद्र के अंदर तक इस पर चलती जा रही हूं। पुराना Venice Amusement Pier अब मौजूद नहीं है।1905 में एबट किनी ने "वेनिस ऑफ अमेरिका" बसाया। और एक बड़ा मनोरंजन पियर बनाया। 1946 में आग लगने से पुराना पियर नष्ट हो गया। 1964 में मौजूदा Venice Fishing Pier सिर्फ मछली पकड़ने के लिए बनाया गया। 1983-1997 तूफान से कई बार टूटा। 1983 में 'अल नीनो' तूफान के कारण इसे भारी नुकसान हुआ था और मरम्मत के बाद 1997 में इसे जनता के लिए फिर से खोला गया। पियर पूरी तरह से सुलभ (accessible) है, जिसमें व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं के लिए विशेष स्थान, बेंच, रोशनी और मछली साफ करने वाले स्टेशन बने हुए हैं।

यह पियर पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एक शांत स्थान है, जहाँ से समुद्र और पास के सर्फिंग स्पॉट्स के बेहतरीन नजारे दिखते हैं।

 ये सिर्फ फिशिंग, टहलने और फोटोग्राफी के लिए है। यहाँ लाइसेंस के बिना मछली पकड़ सकते हो।

यहां से सांता मोनिका पियर, मालीबू की पहाड़ियां और पूरा वेनीस बीच दिखता है। यह सनसेट के लिए बेस्ट पॉइंट है। कुछ दूरी पर ही एयरपोर्ट है इसलिए विमानो का आना जाना खूब दिखता है। रास्ते में कोई अपना छोटा सा माइक लगाकर गा रहा है। कोई वहां बैठा हुआ दिख रहे नज़ारों की पेंटिंग बना रहा है। यहाँ कुछ कुछ दूरी पर पीने के पानी के नल हैं। इसका अंत एक 'कीहोल' की तरह गोल है, जिसका व्यास 120 फीट है। ये पियर प्रशांत महासागर में काफी अंदर तक जाता है, इसलिए यहां से 360° व्यू मिलता है - एक तरफ पूरा वेनीस बीच और सांता मोनिका, दूसरी तरफ खुला समुद्र। काफी समय मैं यहां बिता कर, ऊपर से लहरों को देखते हुए धीरे-धीरे पियर से लौटी। दूर से उत्कर्षनी ने मुझे देखकर हाथ हिलाया। 

https://www.instagram.com/reel/DYkT9xVgjsJ/?igsh=aGljN3ljNThlY2wy






No comments: