उत्कर्षनी ने पार्सली और धनिया दोनों गमले में उगा रखी है। मुझे दोनों एक से लगते हैं। मैं धनिया की जगह पार्सली काट लाती। मेरा कंफ्यूजन दूर करने के लिए उसने दोनों कंटेनर बराबर रख दिए हैं। ध्यान से देखने पर मुझे फर्क पता चल गया है। अब मैं गलती नहीं करती। पार्सली उगाना आसान है, गमले में भी लग जाती है। जिससे घर की रसोई के लिए ताजी पार्सली हमेशा मिलती है। फ्लैट लीफ इटालियन पार्सली खाना बनाने के लिए बेहतर है। सर्दी का पौधा है। अक्टूबर से फरवरी इसे उगाने का बेस्ट टाइम है।
लगाने का तरीका
8-10 इंच गहरा गमला लो जिसमें नीचे छेद होना चाहिए।
50% गार्डन मिट्टी + 30% गोबर की खाद + 20% रेत। मिट्टी भुरभुरी हो।
पार्सली के बीज सख्त होते हैं, उगने में 3-4 हफ्ते लगाते हैं। बीज को रातभर पानी में भिगो दो। जल्दी उगेंगे।
बीज 1/4 इंच गहरा दबाओ। ज्यादा गहरा नहीं।
मिट्टी नम रखो पर दलदल नहीं बने। स्प्रे बोतल से पानी दो ताकि बीज हिले नहीं। अगर जमीन पर बोना है तो
6-8 इंच की दूरी पर कतार में लगाओ। पार्सली बहुत धीरे उगती है। उगने में 10 से 20 दिन लगते हैं और बीज से पत्ते आने में 70-90 दिन लगते हैं।
इसे रोज 4-6 घंटे धूप चाहिए। गर्मी में दोपहर की तेज धूप से बचाओ। गर्मियों में पत्ते किनारे से पीले पढ़कर खत्म होने लगता है इसलिए गर्मी में छाया में रखो।
ऊपर की 1 इंच मिट्टी सूखे तब पानी दो। गर्मी में रोज, सर्दी में 2-3 दिन में।
खाद 15 दिन में एक बार लिक्विड गोबर खाद या वर्मी कम्पोस्ट दो।
8-10 इंच का होने पर बाहरी पत्ते पहले काटो। बीच से नई पत्तियां आती रहेंगी।
गर्मी बढ़ते ही फूल आ जाते हैं, फिर पत्ते कड़वे हो जाते हैं। फूल आते ही तोड़ दो।
एफिड्स लगे तो नीम ऑयल स्प्रे कर दो।
हर 3-4 हफ्ते में नए बीज लगा दो। एक खत्म हो तो दूसरा तैयार रहे।
कैंची से बाहर वाली बड़ी पत्तियां काट लो। पार्सली को ठंड, हल्की धूप और नम मिट्टी पसंद है। बीज भिगोकर लगाओगे तो सक्सेस रेट बढ़ जाएगा।
पार्सले सिर्फ गार्निश नहीं है। ये एक पावरफुल हर्ब है जो खाने का स्वाद और सेहत दोनों बढ़ाती है।
सूप, पास्ता, सलाद, बिरयानी के ऊपर डालो। रंग और फ्रेशनेस आती है।
धनिया-पुदीना की तरह पार्सले की चटनी बनती है। लहसुन, नींबू, जैतून तेल के साथ पीस लो।
मिडिल ईस्टर्न सलाद का मेन इंग्रीडिएंट है। पार्सले + टमाटर + बुल्गुर + नींबू।
पिघले बटर में बारीक कटी पार्सले मिलाकर गार्लिक ब्रेड पर लगाओ।
विटामिन K, C, A बहुत ज्यादाहोता है।



No comments:
Post a Comment