खूबसूरत केनेथ हान स्टेट पार्क लॉस एंजेलिस, 401 एकड़ में फैला हुआ है इसलिए पहले सड़क पर गाड़ी से भ्रमण कर रहें हैं और राजीव जी पार्क की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। यहाँ पैदल चलने, हाइकिंग के 7+ मील के रास्ते हैं । आसान घुमावदार रास्तों से लेकर खड़ी चढ़ाई तक हैं। और बाल्डविन हिल्स सीनिक ओवरलुक की 282 सीढ़ियां वर्कआउट के लिए मशहूर हैं।
यहां से सनसेट का व्यू कमाल का है। पूरा LA बेसिन, LAX पर उतरते हवाई जहाज और प्रशांत महासागर दिखता है।
पिकनिक और BBQ के लिए 100+ पिकनिक टेबल, बारबेक्यू के चूल्हे हैं। वीकेंड पर परिवारों की पार्टी होती है।
डोरोथी ग्रीन पार्क के हिस्से में बतखों वाला तालाब और कमल के फूल हैं।
मछली पकड़ने के लिए छोटे तालाब में कैटफिश डाली जाती है। 16 साल से ऊपर वालों को CA फिशिंग लाइसेंस चाहिए।
यहां जापानी गार्डन शांत बगीचा जिसमें कोइ मछली वाला तालाब, पुल और झरना है। $5 दान सुझाया जाता है।
डॉग पार्क बड़े और छोटे कुत्तों के लिए अलग जगह है । यहां कुत्तों को पट्टे के बिना छोड़ सकते हैं।
एंट्री फीस वीकेंड/छुट्टी पर प्रति गाड़ी के $6, बाकी दिन फ्री। पैदल या साइकिल वालों के लिए हमेशा फ्री है ।
क्रमशः
https://youtu.be/SlC9amoFsPk?si=I9HJ_H8MyJ_GimMZ
https://www.instagram.com/reel/DY112V3ASYA/?igsh=MWx0aGdyZ2kzcXc0NA==








No comments:
Post a Comment