Search This Blog

Tuesday, 16 June 2026

हरियाली वाली Central Verge सबसे बेस्ट, A central verge with greenery is the best. Neelam Bhagi Migration to America नीलम भागी अमेरिका प्रवास

 


सेंट्रल वर्ज सीधे शब्दों में सड़क के बीच वाली पट्टी को कहते हैं और इसके कई नाम हैं जैसे Central Verge = डिवाइडर / मीडियन / रोड डिवाइडर / बीच की पट्टी को कहते हैं। जब 4 लेन या 6 लेन की सड़क बनती है, तो आने वाली गाड़ियों और जाने वाली गाड़ियों को अलग करने के लिए बीच में जो जगह छोड़ते हैं, उसे Central Verge बोलते हैं। इसके बहुत फायदे हैं मसलन एक्सीडेंट रोकती है। सामने से आने वाली गाड़ी भटककर आपकी लेन में न आए। इसके कारण टक्कर 90% कम हो जाती है। ड्राइवर को लगता है सड़क तंग है, तो स्पीड अपने आप कम हो जाती है। जिससे रफ्तार कंट्रोल में रहती है। सड़क के बीच में जगह मिलती है। इसी पट्टी में लाइट के खंभे, साइन बोर्ड, पेड़ लगाते हैं। जो सड़क पर जगह नहीं घेरते हैं। यह कई तरह से बनाई जाती है।

कंक्रीट/ग्रेनाइट डिवाइडर सेंट्रल वेर्ज यह मजबूत और इसकी मेंटेनेंस कम होती है। अगर टक्कर लगे तो गाड़ी उछलती है। मेटल क्रैश बैरियर Central Verge हाईवे पर होती है। टक्कर लगे तो मुड़ जाता है, गाड़ी का नुकसान कम करता है।

हरियाली वाली वेर्ज खूबसूरत होती है इसके बीच में मिट्टी + घास + पेड़ लगे होते हैं। यह  सबसे बेस्ट Central वेर्ज होती है। इसके कारण धूल कम होती है। देखने में सुंदर लगती है, गर्मी भी कम करती है। अमेरिका में मुझे हरियाली वाली सेंट्रल वेर्ज ही दिखाई दीं। क्योंकि   हरियाली वाली Central Verge "शहरी जंगल" बन जाती है। 



No comments: