Search This Blog

Wednesday, 18 March 2026

AD 700-950 Pithouse and Pueblos मेसा वर्डे नेशनल पार्क Mesa Verde National Park Colorado कॉलोरोडो , USA Neelam Bhagi नीलम भागी

 


मेसा वर्डे नेशनल पार्क Mesa Verde National Park Colorado यह एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल (UNESCO World Heritage Site) है और अमेरिका का सबसे बड़ा पुरातात्विक संरक्षित क्षेत्र है। यह  प्राचीन प्यूब्लोअन्स लोगों द्वारा बनाई गई चट्टानी आवासों के लिए जानी जाती है, यह 700 साल से भी अधिक पुराने हैं। मेसा वर्डे नेशनल पार्क कोलोरेडो, अमेरिका में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है, जो अपने प्राचीन प्यूब्लो लोगों के अवशेषों के लिए प्रसिद्ध है। यह उद्यान 1906 में स्थापित किया गया था और 1978 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था बोर्ड पर लिखा "Pithouses and Pueblos A.D. 700-950" उस संक्रमण काल को बताता है जब यहाँ के निवासियों ने रहने के तरीके में बड़ा बदलाव किया था।

यहाँ इस कालखंड का संक्षिप्त इतिहास दिया गया है।लगभग A.D. 750 के आसपास, लोगों ने ज़मीन के ऊपर घर बनाना शुरू किया। इन्हें ही 'पुएब्लो' कहा जाता है। शुरुआत में ये खंभों और मिट्टी (post-and-adobe) से बने थे, लेकिन बाद में पत्थरों की चिनाई का उपयोग होने लगा।

ये घर एक-दूसरे से जुड़े होते थे, जिससे गाँव या बस्तियाँ बनने लगीं। पुराने 'पिटहाउस' पूरी तरह खत्म नहीं हुए, बल्कि वे धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए 'किवा' (Kiva) के रूप में विकसित हो गए। सामुदायिक विकास होने लगा। यहां समय बिताना देखना, लिखे को पढ़ना बहुत अच्छा लग रहा था और मन में बार-बार एक ही बात उठती इतना कठिन जीवन था। गीता दित्या भी ध्यान से देख रही हैं। ऑडियो वे रास्ते में सुनती आई हैं अब देख रही हैं और उत्कर्षनी राजीव जी से  समझ रही हैं और प्रश्न कर रही हैं।

क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DWCw1fFgQ_J/?igsh=a2w0bHptcmFjc2hl

















No comments: