खूबसूरत रास्ते में ठंड बढ़ती जा रही है। ताओस, न्यू मेक्सिको से कोलोरेडो के बीच की दूरी लगभग 393 मील (632 किमी) है। और बीच का रास्ता बहुत ही सुंदर है, जिसमें हमको पहाड़ी दृश्य, नदियां, और वनों के बीच से गुजरने का मौका मिला। 4 साल की दित्या रास्ते का आनंद उठाते हुए गा भी रही है। रास्ते में रियो ग्रांडे नदी के किनारे-किनारे चले, जो बहुत ही सुंदर है। इसके अलावा, पहाड़ी दृश्य, जैसे कि सांग्रे डी क्रिस्टो माउंटेन्स और रॉक माउंटेन्स, देखने को मिलें। अभी तक हमें बर्फ सड़क के किनारे और पेड़ों के नीचे दिखाई दे रही है। धीरे-धीरे बर्फ बढ़ती जा रही है। तीखी धूप है पर बेहद ठंड! कुछ दूरी पर पेड़ बर्फ से ढके हुए हैं और चारों ओर बिल्कुल सफेदी छा गई है लेकिन सड़क साफ है किनारे पर बर्फ के ढेर हैं। इस रास्ते पर, कुछ पहले सामने से एक गाड़ी गुजरी थी , कुछ देर बाद दूसरी गाड़ी, एक लड़की ड्राइव करते हुए, हमारे पास से निकली। हमारी पूरी यात्रा गूगल और एप्पल मैप से चल रही है। अचानक 6 घंटे की यात्रा में 4 घंटे और जुड़ गए। मैं तो इतनी बर्फ देख कर, डरी सहमी सी बैठी हूँ। मेरे भारतीय फोन में स्पेस खत्म हो गई। राजीव जी के मुंह से बर्फ से ढके रास्ते की सुंदरता का सुनकर, मेरा अमेरिकन फोन दित्या ने फोटो खींचने और वीडियो बनाने के लिए ले लिया। उससे मैंने फोन नहीं लिया क्योंकि लंबा रास्ता है। अगर वह रोने लग गई तो परेशानी होगी। यहां की तस्वीर वीडियो मैंने उसके द्वारा, खींची हुई ली हैं। इतनी बर्फ देखकर और जो रूट उन्होंने लिया है, उसमें 4 घंटे बढ़े देखकर, उत्कर्षनी कहने लगी वापस चलो। कुछ देर बाद अचानक सामने से तीसरी गाड़ी आती दिखी। राजीव जी नहीं रुके। जब वह गाड़ी हमारे पास आई, तब राजीव जी ने उन्हें रुकने का इशारा किया। वह रुका , उससे पूछा," आगे कितनी दूर तक ऐसे रास्ता है? क्या आगे रास्ता ठीक है, सेफ है । " उसने जवाब दिया, " 1 मील तक ऐसे ही है, उसके आगे रास्ता साफ है। आपने कहां जाना है? " राजीव जी ने जवाब दिया, " डूरंगो। " सुनते ही वह बोला, Durango बहुत अच्छी जगह है। और रास्ते के बारे में बताने लगा। वह उसी रास्ते से आया है। उसके साथ दो कुत्ते हैं। जिन्हें वह फॉरेस्ट में बर्फ पर खिलाने लाया है। अब मुझे तसल्ली हुई। सड़क के दोनों और खूब बर्फ है लेकिन सड़क साफ है, सफेदी में काली पट्टी!। कुछ दूरी तक बर्फ मिली सड़क पर, वह भी इस तरह कि जैसे सड़क साफ की हो उस पर फिर से पतली सी परत जम गई हो। लेकिन सड़क दिख रही है। उस पर गाड़ी चलने से खचर खचर की आवाज हो रही है। हम धीरे धीरे चलते रहे। उतराई पर कुछ दूर नीचे उतरने पर देखा कि रास्ता रोकने के लिए जो बैरियर लगाए थे, उन्हें हटाया गया है और हमारे मैप ने भी दूरी ठीक कर ली। आगे जाने पर और भी गाड़ियां शामिल हो गई। हमने कार्सन नेशनल फॉरेस्ट से होते हुए रूट लिया था। इसलिए फॉरेस्ट को भी देखा कार्सन नेशनल फॉरेस्ट (Carson National Forest) के भीतर यह वन 1.5 मिलियन एकड़ (6,100 वर्ग किमी) के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें कई पहाड़ी श्रृंखलाएं, नदियां, और वन शामिल हैं। कार्सन नेशनल फॉरेस्ट में कई पहाड़ी श्रृंखलाएं हैं, जिनमें सांग्रे डी क्रिस्टो माउंटेन्स और सैन जुआन माउंटेन्स शामिल हैं। वन में कई नदियां हैं, जिनमें रियो ग्रांडे नदी और इसकी सहायक नदियां शामिल हैं।
कार्सन नेशनल फॉरेस्ट में कई प्रकार के वन हैं, जिनमें पाइन, स्प्रूस, और एस्पेन के वन शामिल हैं। यहाँ ऊँचे देवदार (pines) के पेड़ और पहाड़ियों पर फैली बर्फ के सुंदर दृश्य देखने को मिले हैं, जैसा कि हमारी फोटो में भी दिख रहा है।
वन में कई प्रकार के वन्यजीव हैं, जिनमें एल्क, मूस, और बियर शामिल हैं।
कार्सन नेशनल फॉरेस्ट जो एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां लोग हाइकिंग, कैम्पिंग, और फिशिंग जैसी गतिविधियों के लिए आते हैं। वन में कई कैम्पग्राउंड और ट्रेल्स हैं, जो पर्यटकों को वन की सुंदरता का अनुभव करने का अवसर प्रदान करते हैं
यह स्थान विशेष रूप से स्लेडिंग (sledding) और बर्फ में खेलने के लिए एक लोकप्रिय और मुफ्त (free) जगह के रूप में जाना जाता है। अब जब भी चढ़ाई आने लगते मैं मन ही मन डर जाती कि पहले जैसी बर्फ न मिले।
क्रमशः
https://www.instagram.com/reel/DV2tejKgKFX/?igsh=a2NodXRmOW82dm50
https://www.instagram.com/reel/DV2vUJoAOoP/?igsh=Ym55ZjVwdnZnNDNu






No comments:
Post a Comment