Search This Blog

Friday, 20 March 2026

नवाज़ों नेशन के क्षेत्र में स्थित, फोर कॉर्नर मौनुमेंट की ओर, Located on the Navajo Nation, heading towards the Four Corners Monument, Neelam Bhagi Migration to America नीलम भागी अमेरिका प्रवास

 



नवाज़ों नेशन के क्षेत्र में स्थित, फोर कॉर्नर मौनुमेंट, यह नवाजो नेशन और यूटे माउंटेन यूटे ट्राइब के बीच स्थित है।  फोर कॉर्नर मौनुमेंट और मेसा वर्डे नेशनल पार्क कोलोरेडो, के बीच की दूरी लगभग 232 मील (373 किमी) है, और गाड़ी से यात्रा करने में लगभग 5 घंटे 30 मिनट लगते हैं। यह अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित एक महत्वपूर्ण स्थल है, यहां का रास्ता बेहद खूबसूरत है  मेसा वर्डे नेशनल पार्क कोलोरेडो से फोर कॉर्नर मौनुमेंट अमेरिका के इस रास्ते की खूबसूरती अद्वितीय है। यह रास्ता हमको प्राचीन प्यूब्लो लोगों के इतिहास और संस्कृति के साथ-साथ प्रकृति की सुंदरता का अनुभव करने का अवसर प्रदान करता है। मेसा वर्डे पार्क में प्राचीन प्यूब्लो लोगों के घरों और संस्कृति के महत्वपूर्ण स्थल है, जिसमें 600 से अधिक क्लिफ ड्वेलिंग्स हैं उन्हें देखा। रास्ते में हमको सुंदर पहाड़, कैन्यन, और वनस्पतियों को देखने का अनुभव प्राप्त होता है। रेगिस्तानी, पहाड़ी क्षेत्र हैं। कहीं कहीं रुई के फाहों की तरह बर्फ भी दिख जाती है।

रास्ते में  प्राचीन प्यूब्लो लोगों के इतिहास और संस्कृति के बारे में जानने का अवसर मिलता है । रास्ते में होटल रेस्टोरेंट आदि हैं।

  सूरज डूबने से पहले हम फोर कॉर्नर मौनुमेंट के प्रवेश द्वार पर पहुंच गए। यहां प्रति व्यक्ति $8 शुल्क है। शुल्क चुका कर गाड़ी पार्किंग में खड़ी की। एक बहुत बड़ी बाउंड्री के गेट पर टिकट दिखाकर प्रवेश किया।

क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DWHfIDXj2ZO/?igsh=MXZ5dXJmY3Zvc3R1ZA==

 

https://www.instagram.com/reel/DWHcysvD67-/?igsh=MW1xM3cwcWN3eDY1ZA==

No comments: