उत्कर्षनी बोली, "अब तक आपने जमीन के ऊपर प्राकृतिक संरचनाओं को देखा है , अब आप नीचे भी प्रकृति द्वारा निर्मित संरचनाएं देखेंगी।" राजीव जी ने गाड़ी रोकी उत्कर्षीनी झट से उतरकर, प्रवेश शुल्क कुमार स्कैन कर आई। यहां कोई कर्मचारी नहीं है , न ही कोई बैरियर बना है, मुझे हैरान देखकर उत्कर्षनी ने कहा, "यहां आप वैसे भी जा सकते हो, लेकिन आप देखना, हर कोई शुल्क जमा करा कर ही जाएगा।" और मैं घूमने के साथ यह भी देखती रही। कोई भी वाहन बिना शुल्क जमा कराए नहीं आया। यहां लोगों की ईमानदारी पर देख कर बहुत अच्छा लगा। प्रत्येक वाहन शुल्क जमा कर के ही अंदर आया। जुआन नदी के द्वारा बनाए गए गहरे और टेढ़े-मेढ़े घुमावों के लिए प्रसिद्ध है, गुसेनक स्टेट पार्क उटाह, अमेरिका। नदी ने चट्टानों को काटकर लगभग 1,000 फीट गहरे रास्ते बनाए हैं, जो ऊपर से देखने पर "हंस की गर्दन" (Gooseneck) की तरह दिखाई देते हैं। यहए क शानदार प्राकृतिक स्थल है जो अपनी अनोखी भौगोलिक संरचना के लिए जाना जाता है। यहाँ की चट्टानें लाखों साल पुरानी हैं। यह स्थान उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो यह देखना चाहते हैं कि कैसे पानी, हवा और समय ने मिलकर पहाड़ों को एक अद्भुत आकार दिया है! मार्च 2021 में इसे आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल डार्क स्काई पार्क का दर्जा दिया गया था। यहाँ प्रदूषण और कृत्रिम रोशनी न होने के कारण रात में लाखों तारे और आकाशगंगा (Milky Way) बहुत साफ दिखाई देते हैं, जो इसे फोटोग्राफी और सितारों को देखने के लिए दुनिया की सबसे अच्छी जगहों में से एक बनाता है।
यह एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। यहाँ आप चट्टानों के किनारे कैंपिंग कर सकते हैं। पर्यटकों को अपनी खाने-पीने की चीजें और पानी साथ ले जाने की सलाह दी जाती है क्योंकि पार्क काफी रिमोट (दूरदराज) इलाके में है। यह पार्क मैक्सिकन हैट (Mexican Hat) के पास स्थित है और यहाँ से मॉन्यूमेंट वैली (Monument Valley) के सुंदर दृश्य भी देखे जा सकते हैं। पार्क में हाइकिंग और कैम्पिंग के अवसर हैं, जिसमें 8 डेसीगनेटेड कैम्पसाइट हैं।
पार्क की सुंदरता को कैप्चर करने के लिए हमने फोटोग्राफी की। पार्क में कम प्रकाश प्रदूषण के कारण स्टारगेजिंग के अवसर हैं। यहाँ वॉल्ट टॉयलेट, फायर रिंग, और पिकनिक टेबल हैं। पार्क में ओरेगॉन ट्रेल रुट्स हैं, जो एक ऐतिहासिक स्थल है। एक म्यूजियम है, जो क्षेत्र के प्राकृतिक और सांस्कृतिक इतिहास को प्रदर्शित करता है।
क्रमशः
https://www.instagram.com/reel/DWWGm4BALmr/?igsh=bGRuYm5vcmV5aWFh












No comments:
Post a Comment