-5 डिग्री तापमान पर उत्कर्षनी और राजीव जी मॉन्यूमेंट वैली सूर्योदय देखने के लिए गए। मुझे जाने को कहा, मैंने इतनी ठंड में सुबह तड़के जाने की हिम्मत नहीं की क्योंकि ब्लड प्रेशर से भी डर लगता है। फिर हमें यहां जाना ही है। इस जगह का नाम मॉन्यूमेंट वैली अपनी लाल सैंडस्टोन चट्टानों और अद्भुत सूर्योदय एवं सूर्यास्त के दृश्यों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यह अमेरिका के एरिज़ोना और यूटा राज्यों की सीमा पर स्थित है। जब सूर्योदय देख कर लौट तब मैं और गीता दित्या सो रहे थे हमारे उठने पर हम नाश्ता करने गए। फिर फटाफट पैकिंग की और मॉन्यूमेंट वैली देखने चल दिए। सड़क के दोनों ओर फैला रेगिस्तानी इलाका और दूर दिखते विशाल लाल पत्थर के पहाड़ इस क्षेत्र की पहचान हैं। मॉन्यूमेंट वैली का यह हिस्सा हॉलीवुड की कई फिल्मों (जैसे 'फॉरेस्ट गम्प') में भी दिखाया गया है। मैं रास्ते की खूबसूरती निहार रही हूँ। उत्कर्षनी अद्भुत सूर्य उदय का वर्णन कर रही है।
क्रमशः
https://www.instagram.com/reel/DWN-iMDgBMp/?igsh=NThrejk2OXEwZThx












No comments:
Post a Comment