Search This Blog

Saturday, 28 March 2026

ग्रैंड कैनयन नेशनल पार्क की ओर ,Towards Grand Canyon National Park Arizona USA Neelam Bhagi नीलम भागी

 

  


यह पूरा रास्ता बेहद खूबसूरत है फिर भी इस मार्ग की सुंदरता के कई पड़ाव हैं, जहां हम गाड़ी पार्क करके फोटो खींच सकते हैं। सबसे अच्छी बात मुझे यहां यह लगी। फोटो खींचने में सब एक दूसरे की मदद करते हैं। मदद मांगने की जरूरत नहीं पड़ती, वे अपने आप कहते हैं। कैनयन के रास्ते की सुंदरता! एक अद्भुत यात्रा है, जो हम को अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग की प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करा रही है। रास्ते में  रेड रॉक फॉर्मेशन दिखाई दें रहें हैं, जो लाखों वर्षों में बने हैं।

  कई सुंदर दृश्य दिखाई दे रहें हैं , जैसे कि पहाड़, वैली, और कैन्यन। ग्रैंड कैनयन के पास कोलोराडो रिवर दिखी , जो इस क्षेत्र की जीवनरेखा है।

पाइन और जुनिपर के रास्ते में पेड़ , जो इस क्षेत्र की विशेषता हैं। सड़क विशेष रूप से U.S. मार्ग 163 (U.S. Route 163) का वह हिस्सा है जहाँ 1994 की प्रसिद्ध फिल्म फॉरेस्ट गंप में टॉम हैंक्स का किरदार अपनी लंबी दौड़ समाप्त करता है। इस स्थान को अब अनौपचारिक रूप से "फॉरेस्ट गंप पॉइंट" कहा जाता है। वैसे तो हम सब कुछ गाड़ी से ही देखते जा रहे हैं अब कहां-कहां रुकते? सब कुछ तो आश्चर्यचकित कर रहा है ! रास्ता बहुत लंबा है। हमारा मकसद है कि शाम को ग्रैंड कैन्यन में सूर्यास्त देखा जा सके। लेकिन कुछ विशेष फोटो बिंदु, जहां पार्किंग की सुविधा है, वहां रुकते भी हैं। ऐसी एक जगह पर एक लड़का लड़की अपनी अपनी बाइक पर कड़ाके की ठंड है, वे गूसनेक वैली की तरफ जा रहे हैं। परिचय होने के बाद राजीव जी से, गूजनेक पार्क, गॉड वैली और मॉन्यूमेंट वैली के बारे में, वहां कैंपिंग के बारे में पूछ रहे हैं। मैं हैरान होकर देख और सुन रही हूं। दोनों की बाइक एक सी है। महिला पर मुझे गर्व होता है, वह अपना सामान लिए अपनी बाइक पर है। न कि सवारी बनकर बैठी है। मेरी नजर में वे दो हष्ट पुष्ट इंसान हैं! नवाजो वेलकम सेंटर और उसके पास के प्लाजा का हिस्सा हैं। यहाँ से आप पार्क में प्रवेश के लिए पास खरीद सकते हैं और स्थानीय नवाजो संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

'Bluff' (ब्लफ), 'Oljato' (ओल्जाटो) और 'Navajo Tribal Park' (नवाजो ट्राइबल पार्क) यह क्षेत्र अपनी ऊँची और लाल बलुआ पत्थर की आकृतियों (sandstone buttes) के लिए दुनिया भर में मशहूर है, जो नवाजो राष्ट्र (Navajo Nation) की पवित्र भूमि का हिस्सा है। यह कोलोराडो पठार (Colorado Plateau) का हिस्सा है और नवाजो ट्राइबल पार्क (Navajo Tribal Park) के आसपास के क्षेत्र में स्थित है।

यह एक विशाल सैंडस्टोन (sandstone) संरचना है। इन चट्टानों का लाल रंग उनमें मौजूद आयरन ऑक्साइड (iron oxide) के कारण होता है। कोरेंट्रॉप्स ग्रैंड कैनयन के पास कोरेंट्रॉप्स दिखाई दिए, जो एक सुंदर और अनोखा स्थल है। रास्ते में बादल छा गए हैं, सूर्यास्त के समय हम पहुंच भी गए हैं, पर सूरज बादलों में छुप गया है। कहते हैं कि सूर्यास्त के समय यह पूरा इलाका लाल हो जाता है। आज तो यही रुकना है और हम नाइट स्टे के लिए चल दिए।

क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DWaig1ogB9M/?igsh=NjI3N2g4ZDg5cTd4

https://www.instagram.com/reel/DWb6Uz-gMhY/?igsh=Njd1c2h4ODB6ODMy









No comments: