Search This Blog

Wednesday, 18 March 2026

मेसा वर्डे नेशनल पार्क AD 600 Pithouse Mesa Verde National Park Colorado कॉलोरोडो , USA Neelam Bhagi नीलम भागी

 


सुबह ब्रेकफास्ट के बाद हम मेसा वर्डे नेशनल पार्क कोलोरेडो गए। इसकी ऊंचाई लगभग 2,100 मीटर से 2,600 मीटर तक है। पार्क का सबसे ऊंचा बिंदु 2,611 मीटर है, और इसकी औसत ऊंचाई 2,147 मीटर है। यहां प्रति गाड़ी 20 डॉलर शुल्क है। राजीव जी ने मेसा वर्डे नेशनल पार्क क्षेत्र का मैप लगा लिया और Ancestral Puebloans (पूर्वज पुएब्लोन्स) के बारे में ऑडियो लगा दिया। जिसे सुनते हुए और और नक्शे के अनुसार हम घूमने लगे। AD 600 पिथाउस एक ऐतिहासिक स्थल है, जो मेसा वर्डे नेशनल पार्क में स्थित है। यह एक प्राचीन पिथाउस है, जो लगभग 600 ईस्वी में बनाया गया था, और यह मेसा वर्डे क्षेत्र में सबसे पहले बसने वालों में से एक का घर था।

पिथाउस एक प्रकार का घर है जो जमीन में खुदाई करके बनाया जाता है, और इसका उपयोग प्राचीन लोगों द्वारा सर्दियों के मौसम में रहने के लिए किया जाता था। यह घर गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म रहता था, क्योंकि जमीन एक इंसुलेटिंग ब्लैंकेट की तरह काम करती थी ।

यह प्राचीन लोगों के जीवन और संस्कृति के बारे में जानकारी प्रदान करता है। इस स्थल पर जाने से हम प्राचीन लोगों के जीवन के बारे में जान सकते हैं और उनकी संस्कृति को समझ सकते हैं Pithouse (पिट हाउस): यह ज़मीन के अंदर बने गोलाकार घर होते थे, जिनमें प्राचीन Ancestral Puebloans (पूर्वज पुएब्लोन्स) रहते थे।

समय काल (A.D. 600): यह समय "बास्केटमेकर III" (Basketmaker III) काल का है। इस दौरान यहाँ के लोग खानाबदोश जीवन छोड़कर स्थायी बस्तियों में रहने लगे थे और खेती (मुख्यतः मक्का) करने लगे थे। स्थापत्य शैली: ये घर लगभग 1 से 2 मीटर गहरे खोदे जाते थे और इनकी छत लकड़ी और मिट्टी से बनी होती थी, जो सर्दियों में गर्म और गर्मियों में ठंडी रहती थी। तस्वीरे और वीडियो हैं।

सबसे हैरान मैं और उत्कर्षनी इस बात पर हुए कि यहां मिट्टी में एक अलग प्रकार की खुशबू है।

https://www.instagram.com/reel/DV9K3TPjz81/?igsh=MWw1cjNka2UyOHNvMA== 











No comments: