Search This Blog

Thursday, 19 March 2026

फायर टेम्पल AD 1250 मेसा वर्डे नेशनल पार्क Mesa Verde National Park Colorado कॉलोरोडो , USA Neelam Bhagi नीलम भागी

 


AD 950 -1300इस समय के बाद ही मेसा वर्डे की सबसे प्रसिद्ध 'क्लिफ डवेलिंग्स' (Cliff Dwellings) यानी चट्टानों के बीच बने घरों का निर्माण हुआ (लगभग A.D. 1200 के आसपास)। सामने ही पथरीली पहाड़ी में एक बड़ा पुबलो था

पुबलो लोग खेती, पशुपालन, और शिकार करते थे

वे अपने घरों को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए बहुत मेहनत करते थे। घरों में आग जलाने के लिए एक चूल्हा होता जो रोशनी और गर्मी देता था। अपने समुदाय के साथ मिलकर रहते थे और एक दूसरे की मदद करते थे। वे अपने धर्म और संस्कृति को बहुत महत्व देते थे और अपने देवताओं की पूजा करते थे। प्राकृतिक आपदा , सूखे और अन्य संसाधनों की कमी के कारण A.D. 1300 तक इन लोगों ने इस स्थान को छोड़ दिया और दक्षिण (वर्तमान न्यू मैक्सिको और एरिज़ोना) की ओर चले गए। मेसा वर्डे नेशनल पार्क में 4,000 से अधिक प्राचीन स्थल हैं, जिनमें 600 प्यूब्लो लोगो के घर और 100 प्यूब्लो लोगो के किले शामिल हैं। इनमें से सबसे प्रसिद्ध क्लिफ पैलेस है, जो 150 रूम वाला एक विशाल प्यूब्लो है, जो एक पहाड़ी की दीवार पर बना हुआ है। फायर टेम्पल (Fire Temple) यह एक प्राचीन पुएब्लोन (Puebloan) संरचना है, जिसे मुख्य रूप से सामुदायिक समारोहों और नृत्यों के लिए उपयोग किया जाता था। यहां से हम फोर कॉर्नर मौनुमेंट के लिए नवाज़ों नेशन की ओर चल पड़े।   

क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DWFlR0tCYa_/?igsh=dWl3cG5kYjF1djZi










No comments: