Search This Blog

Monday, 30 March 2026

यह कोलोराडो पठार (Colorado Plateau) का हिस्सा है ग्रैंड कैनयन नेशनल पार्क की ओर ,Towards Grand Canyon National Park Arizona USA Neelam Bhagi नीलम भागी

 


सूर्य के प्रकाश और दिन के समय के आधार पर इन चट्टानों का रंग बदलता हुआ प्रतीत होता यहाँ वाइल्डकैट ट्रेल (Wildcat Trail) जैसी पगडंडियों पर पदयात्रा कर सकते हैं,  प्रतिबंधित क्षेत्रों को देखने के लिए नावाजो गाइड के साथ टूर लेना भी एक लोकप्रिय विकल्प है। अब रास्ते में गाड़ी से पहाड़ियों के साथ-साथ कैन्यन भी दिखाई देने लगी। कैन्यन (Canyon) एक प्रकार की गहरी और संकरी घाटी होती है, जो आमतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में पाई जाती है। यह एक प्राकृतिक रूप से बनी हुई घाटी होती है, जो नदी या अन्य जल स्रोतों के द्वारा बनाई जाती है। रास्ते में जो दिख रही है, उन्हें गाड़ी से ही दूर से देख रहे हैं। कहीं पर अंधेरा होने से पहले गाड़ी से उतर कर भी, उत्कर्षनी और राजीव जी देखने लगते हैं। मैं गाड़ी में ही बैठी रहती हूं क्योंकि कल तो ग्रैंड कैनयन नेशनल पार्क के अंदर देखने  आना ही है। तभी देख लूंगी और दूसरा शाम को ठंड  बहुत है। क्रमशः

https://www.instagram.com/reel/DWhKTwrj2ce/?igsh=MThuYW90eDFlNXo4dQ==

https://www.instagram.com/reel/DWieuqAAMgs/?igsh=OXB2Zm92cDFvNjIw





No comments: