Search This Blog

Thursday 24 December 2020

ऑनलाइन क्रिसमस पार्टी नीलम भागी Online Xmas Party Neelam Bhagi


प्रैप में पढ़ने वाले अदम्य की ऑनलाइन क्लास 10 बजे से 11 बजे तक चलती है। जिसे वह बड़े बेमन से अटैंड करता है क्योंकि उसे स्कूल जाना पसंद है। क्या करें! मजबूरी है कोरोना के कारण स्कूल बंद हैं। टीचर बड़ी मेहनत से क्लास लेती है। स्कूल की शर्त है कि कोई बैग्राउण्ड में नहीं होना चाहिए, न शोर होना चाहिए। उसका क्लास लेना अदम्य देखता है और मैं सुनते हुए सोचती हूं। मेरे स्कूल के समय में मुझे एैसी टीचर क्यों नहीं मिली? तभी तो शाश्वत और अदम्य स्कूल को बहुत मिस करते हैं। शाश्वत बड़ा हैं इसलिये वह मन लगा कर ऑनलाइन क्लास में पढ़ता है।

अदम्य एक घंटे की क्लास में गुड मार्निंग टीचर करने के बाद,  मन मार कर बैठता है।

इसी समय उसे सू सू भी आता है। पानी भी पी लेता है।



कल टीचर ने कहा कि क्लास के बाद क्रिसमस पार्टी होगी। आज अदम्य की खुशी देखने लायक थी। उसने मेज पर क्रिसमस ट्री सजा कर लगाया। केक रखा। कैप लगाई। क्लास के बाद जिंग्ल.... कैरेल गाये एक दूसरे को मैरी क्रिसमस कहा। टीचर ने कहा,’’आपको सेंटा क्लॉज़ गिफ्ट देंगे।’’क्लास खत्म होते ही अदम्य ने क्रिसमस ट्री से हाथ जोड़ कर गिफ्ट के लिए प्रेयर की। श्वेता अंकूर ने दोनों के लिए गिफ्ट छिपा कर रखा है जो उन्हें क्रिसमस पर मिलेगा। शाश्वत इस साल गंभीर है। उससे कारण पूछा तो उसने बताया कि मैंने अपने दोस्तों से कह रखा है कि मेरा गिफ्ट तो सेंटा क्लॉज लाते हैं पर आज मुझे पता चल गया कि मेरा गिफ्ट मम्मी पापा लातेे हैं। श्वेता अंकुर ने शाश्वत को समझाया कि जो मम्मी पापा अपने बच्चों को गिफ्ट नहीं दे सकते उन्हें सांता देते हैं। अदम्य ऑनलाइन क्रिसमस पार्टी के बाद गिफ्ट के इंतजार में बहुत खुश है।    


No comments: